Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

इन ट्रिक्स की मदद से घर साफ रखने में मिलेगी मदद, जरूर करें आप भी ट्राई

February 12, 2023

इन ट्रिक्स की मदद से घर साफ रखने में मिलेगी मदद, जरूर करें आप भी ट्राई

अक्सर महिलाएं घर की साफ-सफाई को लेकर बहुत परेशान रहती हैं क्योंकि जब घर बहुत ज्यादा गंदा हो जाता है तो उन्हें समझ ही नहीं आता कि वे कैसे घर की सफाई करें। इसलिए वे अपने घरों में हाउस हेल्पर रखती है जो उनके घर के काम आसान कर देती हैं। ऐसे में यदि उन्हें हाउस हेल्पर न मिले तो उनकी समस्या बढ़ जाती है और परेशान हो जाती है। लेकिन आज हम आपको बताते है कुछ ऐसे तरीके जिनकी सहायता से आप घर की सफाई को आसानी से कर सकती हैं और आपको किसी भी तरह की हेल्प के लिए किसी को रखने की भी जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसी के साथ बताते है इन तरीकों के बारे में…..

सुबह उठने के साथ ही करें बिस्तर ठीक – घर में कम सामान रखें – घर में जितना ज्यादा सामान होता है उतना ही साफ सफाई का झंझट होता है ऐसे में आप उन चीजों को खरीदें जो कम जगह घेरता हो और एक साथ 2 से ज्यादा काम में आए।

डोरमेट का इस्तेमाल करें- डोरमेट बाहर की गंदगी को घर में प्रवेश करने से रोकने का कारगर तरीका है। इसे आपको महीने में सिर्फ एक बार धोने की जरूरत होती है। हमेशा घर में कम से कम तीन डोरमेट रखें। इससे सफाई लंबे समय तक टिकी रहेगी

डस्ट मोब स्लिपर का करे इस्तेमाल – यदि आपको रोज झाड़ू लगाने के आलस आता है तो आप घर के फ्लोर को साफ करने के लिए डस्ट मोब स्लीपर का इस्तेमाल करें। इससे आप बिना एक्सट्रा मेहनत के आसानी से घर की सारी डस्ट साफ कर सकता हैं।

खाना बनाने के साथ-साथ करें सफाई – खाना बनाते समय ही किचन की सफाई कर लेने से समय की बचत होती है। साथ ही आपको अलग से काम करने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है।

फ्रिज मेट यूज करें – फ्रिज को साफ करना एक बोरियत भरा काम होता है ऐसे में आप फ्रिज मेट का इस्तेमाल करें। यह वाटरप्रूफ और ऑयल प्रूफ तो होते ही हैं साथ ही इनको साफ करना भी बेहद आसान होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें