Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP की आबकारी नीति को अन्य राज्यों में लागू किए जाने पर होगा विचार : Piyush Goyal

February 12, 2023

UP की आबकारी नीति को अन्य राज्यों में लागू किए जाने पर होगा विचार : Piyush Goyal

लखनऊः उत्तर प्रदेश की आबकारी नीति को अनुकरणीय बताते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जल्द ही देश के सभी राज्यों के आबकारी आयुक्तों के साथ बैठक कर यूपी की लिकर पॉलिसी को अन्य राज्यों में लागू करने के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के अंतिम दिन रविवार को ‘आबकारी और चीनी उद्योग में अवसर’ विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि 2017 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और गृहमंत्री की सलाह पर भूमाफिया और लिकर माफिया पर रोक लगाकर उत्तर प्रदेश के विकास की नीव रखी थी। नतीजन, पिछले छह वर्षों में कोविड के बावजूद भी उत्तर प्रदेश का एक्साइज कलेक्शन 14 हजार 500 करोड़ रुपए से बढ़कर 42 हजार 500 करोड़ रुपए हो गया। उत्तर प्रदेश की लिकर पॉलिसी में 30 दिनों में लाइसेंस मिलने का प्रावधान है। वह जल्द ही सभी राज्यों की एक्साइज कमिश्नर के साथ बैठकर उत्तर प्रदेश की पॉलिसी को अन्य राज्यों में लागू करने के लिए बैठक करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब तक व्यक्तिगत रुप से संतुष्ट नहीं होते तब तक मंत्रियों को जनता से वादे नही करने देते। प्रधानमंत्री संघीय ढांचों में प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करते है। गोयल ने कहा कि पिछले दो साल जिस तरह से पूरे विश्व से बड़ी संख्या में निवेशक उत्तर प्रदेश की तरफ रुख कर रहे है वो इस बात का प्रमाण है कि निवेशकों का भरोसा सिर्फ उत्तर प्रदेश सरकार में ही नही बल्कि यहां की जनता में भी है। उन्होंने कहा कि ‘मैं योगी जी को तकनीक और बाजार की खोज के लिए भारत के बाहर दल भेजने के लिए कहूंगा।’’

उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश में स्टार्ट अप का कल्चर बढ़ा है जिससे लिथियम संकट और अन्य समस्याओं का समाधान देश के युवाओं के। माध्यम से हो रहा है। पिछले छह वर्षों में देश में स्टार्टअप की संख्या 8277 हो गई है। उत्तर प्रदेश में विकास की लहर तेज गति से आगे बढ़ रही है। अब यूपी को आगे बढ़ने से रोक नहीं सकता। गोयल ने कहा कि आॅस्ट्रेलिया के लोग अब वाइन के लिए भारत पर निर्भर है। विदेशियों को भारत में बनी वाइन बहुत पसंद आ रही है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अंगूर के अलावा भारत आज 27 फलों से लिकर और वाइन बना रह है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें