Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

पशुओं पर किए गए सर्वे में विकास खंड Sujanpur प्रदेश में प्राप्त किया पहला स्थान

February 13, 2023

पशुओं पर किए गए सर्वे में विकास खंड Sujanpur प्रदेश में प्राप्त किया पहला स्थान

सुजानपुर : प्रदेश में कितने पशु हैं, कितने ग्रामीण परिवार हैं पशुओं की संख्या कितनी हैं, दुधारू पशु कितने हैं आवारा पशु कितने घूम रहैं हैं तमाम बातों को लेकर चलाए गए सर्वे में विकास खंड सुजानपुर ने इस कार्य को पूरा करने में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया हैं। मात्र 12 दिनों के भीतर विकास खंड के तमाम पंचायत सचिवों जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों की सहायता से इस सर्वे को पूरा करके रिकॉर्ड बनाया गया हैं। विकास खंड सुजानपुर इस सर्वे को पूरा करने वाला प्रदेश का पहैंला विकास खंड बना हैं। ई परिवार एप्प के माध्यम से इस सर्वे को किया गया हैं इसमें विकासखंड के अंतर्गत लगभग 12086 परिवार रहैंते हैं।

दुधारू पशुओं की संख्या 3890 के करीब हैं जो पशु दूध नहीं देते हैं उनकी संख्या 1777 हैं। 744 गाय दूध देती हैं 374 गाय ऐसी हैं जो दूध देना बंद कर चुकी हैं। 1679 बकरियां दूध देती हैं 1514 ऐसी बकरियां हैं जो दूध देना बंद कर चुकी हैं। 77 भेड़े दूध देती हैं जबकि 357 भेड़ें ऐसी हैं जो दूध देना बंद कर चुकी हैं। राज्य सरकार लारा चलाए गए इस सर्वे में राज्य सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल सकेगा। राज्य सरकार ने अपने चुनावी वायदों में गोबर खरीद के साथ दुग्ध खरीदने का भी वायदा किया था ऐसे में हिैंमाचल में कितने पशु हैं कितने ऐसे पशु हैं जो दूध देते हैं कितने परिवार हैं तमाम बातों को लेकर जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। पूरे हिमाचल में यहैं सर्वे किया जा रहैां हैं लेकिन विकास खंड सुजानपुर पूरे प्रदेश में ऐसा विकासखंड बना हैं जिसने इस सर्वे को पूरा करके जनता के सामने रखा हैं।

क्या बताते हैं खंड विकास अधिकारी सुजानपुर

संबंधित विषय पर खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने बताया राज्य सरकार के निर्देश पर पंचायतों में कितने परिवार हैं कितने पशु हैं दुधारू पशु कितने हैं बिना दूध देने वाले पशु कितने हैं इसको लेकर जो सर्वे करने के निर्देश मिले थे उसे पूरा किया गया हैं मात्र 12 दिन के भीतर इस कार्य को करके विकासखंड सुजानपुर प्रदेश में पहला विकासखंड बना हैं जिसके लिए तमाम पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत सचिव व स्थानीय लोग बधाई के पात्र हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें