Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर कसा तंज

February 13, 2023

J&K अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर कसा तंज

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि शांति और विश्वास के लिए आम लोगों की बात सुनना जरूरी है न कि ‘बुलडोजर के नीचे उनके अधिकारों को कुचलना’।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि लद्दाख में अपने संवैधानिक हकों की बहाली की मांग कर रहे लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है। कश्मीर में आम जनों की सुनवाई किए बिना उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

‘देश लोगों से बनता है। शांति और भरोसे के लिए यह जरूरी है कि आम लोगों की बात सुनी जाए और उनके अधिकारों को बुलडोजर से नहीं कुचला जाए।” उसने जम्मू-कश्मीर में बेदखली अभियान पर विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के स्क्रीनशॉट भी टैग किए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें