Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chemplast Sanmar अगले 15 महीनों में 680 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च करेगी

February 13, 2023

Chemplast Sanmar अगले 15 महीनों में 680 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च करेगी

चेन्नई: सनमार समूह की प्रमुख कंपनी केमप्लास्ट सनमार लिमिटेड ने क्षमता विस्तार के लिए अगले 15 महीनों में 680 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय करने की योजना बनाई है। कंपनी ने रविवार को एक बयान में कहा कि इस योजना के तहत इसकी निर्माण बहुउद्देश्यीय सुविधा के विस्तार का नया चरण शुरू किया जाएगा। केमप्लास्ट सनमार लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 27 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 237 करोड़ रुपये था।

इस दौरान कंपनी की परिचालन आय 1,189 करोड़ रुपये रही। पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 1,452 करोड़ रुपये थी।कंपनी ने चालू वर्ष के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) में शुद्ध लाभ 106 करोड़ रुपये कमाया जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 417 करोड़ रुपये था। कंपनी की परिचालन आय अप्रैल-दिसंबर, 2022 तिमाहियों में 3,794 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल इस दौरान 4,085 करोड़ रुपये थी। कंपनी के प्रबंध निदेशक रामकुमार शंकर ने कहा कि दिसंबर तिमाही उद्योग जगत के अलावा कंपनी के लिए भी उतना अच्छा नहीं रहा है। इस दौरान कंपनी को लगातार मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें