Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

जनवरी में यात्री वाहनों की बिक्री हुई 17.23 प्रतिशत वृद्धि

February 13, 2023

जनवरी में यात्री वाहनों की बिक्री हुई 17.23 प्रतिशत वृद्धि

नई दिल्ली: ब्याज दरों में जारी बढोतरी के बावजूद देश में यात्री वाहनों की बिक्री में तेजी बनी हुई है और इस वर्ष जनवरी में देश में 2.98 लाख यात्री वाहनों की बिक्री हुई जो पिछले वर्ष इसी महीने में बेचे गए वाहनों की तुलना में 17.23 प्रतिशत अधिक है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुस्त मांग के कारण दोपहिया वाहनों की बिक्री में सुस्ती बनी हुई है।

वाहन निर्माता कंपनियों के शीर्ष संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा आज यहां जारी आंकड़ों के अनुसार यात्री वाहन श्रेणी में यूटिलिटी वाहनों की मांग में जबदरस्त तेजी बनी हुई है। जनवरी 2022 में 2.54 लाख यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी। जनवरी में कुल मिलाकर 149328 यूटिलिटी वाहनों की बिक्री हुई है जो पिछले वर्ष जनवरी में बेचे गए 116962 वाहनों की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है।

सियाम के अनुसार जनवरी 2023 में देश में कुल मिलाकर 11.84 लाख दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है जो जनवरी 2022 में बेचे गये दो पहिया वाहनों की तुलना में मात्र 3.81 प्रतिशत अधिक है। जनवरी 2022 में 11.41 लाख दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि जनवरी में एक बार फिर से यात्री वाहनों की सबसे ज्यादा बिक्री देखी गई है। पिछले 10 महीने में अप्रैल से जनवरी तक 30 लाख यात्री वाहनों की बिक्री हो चुकी है। एल 5 श्रेणी के तिपहिया वाहनों की बिक्री में जनवरी 2022 की तुलना में जनवरी 2023 में दोगुनी से ज्यादा की तेजी देखी गई है जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री में मामूली करीब 4 प्रतिशत की बढोतरी हुई है।

ये भी पढ़ें: GST संग्रह में पंजाब ने देश को छोड़ा पीछे, मई में 14.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें