Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे मजबूती के साथ 82.57 प्रति डॉलर पर

February 14, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे मजबूती के साथ 82.57 प्रति डॉलर पर

मुंबई: अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी आने से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 13 पैसे मजबूती के साथ 82.57 प्रति डॉलर पर आ गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी मुद्रा की आवक से भी निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.59 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद और चढक़र 82.57 प्रति डॉलर पर आ गया। यह पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में 13 पैसे की बढ़त है। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.61 के निचले स्तर तक गया। इससे पहले सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 82.70 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत गिरकर 103.18 पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: GST संग्रह में पंजाब ने देश को छोड़ा पीछे, मई में 14.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें