Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भूपेंद्र हुड्डा की खराब तबीयत के चलते आफताब अहमद की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू

February 14, 2023

भूपेंद्र हुड्डा की खराब तबीयत के चलते आफताब अहमद की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू

भूपेंद्र हुड्डा की खराब तबीयत के चलते आफताब अहमद की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद सीएलपी उपनेता आफताब अहमद की प्रेसवार्ता हुई। जिसमें आफताब अहमद ने कहा कि हमारे नेता भूपेंदर हुड्डा की तबियत थोड़ी नासाज थी, उन्हें दिल्ली रवाना होना पड़ा। आज की बैठक में 25 विधायक शामिल हुए।बजट सत्र में जो मुद्दे उठाने है उसको लेकर चर्चा हुई।जवलंत मुद्दों पर और अल्प अवधि, धयनकर्षण प्रस्ताव ,काम रोको प्रस्तावों पर चर्चा हुई। सभी मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ। सरपंचों ने जो ई- टेंडरिंग खिलाफ मोर्चा खोला है उसको लेकर स्थगन प्रस्ताव लाया जाएगा।बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था, होम मिनिस्ट्री की जो रिपोर्ट आई है उसको लेकर स्थगन प्रस्ताव लाया जाएगा।

खेलो इंडिया में जो कार्यक्रम में हुए उसमे हरियाणा दूसरे स्थान पर पहुंच गया ऐसे मामलों पर अल्प अवधि पर भी चर्चा की गई। रियाशी इलाको में मंजिलों को बढ़ाने की परमिशन दी जा रही है। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव- पीपीपी, बेरोजगारी, अवैध खनन अब खेतो में हो रहा है। गौ माता की हरियाणा में जो सितिथि बनी हुई है। इन तमाम मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया जाएगा। 2 वर्षी में किसानों की फसलों का जो नुकसान हुआ है उनका मुहावजा न मिलना। कर्मचारियो के वेतन मान बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई है। मंत्री संदीप सिंह मामले में हमारा रुख स्पष्ट है उनकी मंत्रिपद से इस्तीफे की मांग की जाएगी।19 फरवरी शाम को 4 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। 2 दर्जन प्रस्ताव लाये जाएगे।हरियाणा में पदयात्रा का दौर तभी से शुरू हो गया था, जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा पहुंची थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें