
व्हाट्सएप आज कल सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला ऐप है। व्हाट्सएप आए दिन अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कोई ना कोई नए फीचर्स ऐड करता रहता है। लेकिन इसमें ऐसे बहुत से फीचर्स है जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते है। बहुत बार कोई मैसेज डेलीट कर देते है और दोबारा उसे नहीं देख पाते। अगर आपसे भी ऐसे ही कोई मैसेज डेलीट हो गया है और आप उसे दोबारा पढ़ना चाहते है तो हम आपको एक ऐसे ऐप के बारे में बताने जा रहे है जिससे आप अपना डिलीट किया हुआ मैसेज दोबारा देख सकते हैं। आइए जानते है कौनसा है वह ऐप:
कई बार होता है कि व्हाट्सएप पर कोई व्यक्ति आपको मैसेज भेजता है और वो उसे डिलीट कर देता है। ऐसे में आपको यह पता नहीं चल पाता है कि आपको क्या मैसेज किया गया है। बस चैट बॉक्स में लिखा दिखता है This message was deleted. तो चलिए जानते हैं कि आप डिलीट हुए मैसेज को कैसे देख सकते हैं।
कैसे पढ़ें व्हाट्सएप पर डिलीट हुआ मैसेज:
– एक तरीका है जिससे आप डिलीट हुए मैसेज को भी देख सकते हैं। इस ऐप का नाम है WhatsRemoved+ और आप इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
– सबसे पहले आपको इस ऐप को डाउनलोड करना है। फिर जो भी परमीशन मांगी जा रही हैं उसे Allow कर दें।
– अब आपको WhatsRemoved+ ऐप को ओपन करना होगा। फिर उस ऐप को सेलेक्ट करना होगा जिसके मैसेज आप देखना चाहते हैं। यहां पर आपको व्हाट्सएप को चुनना होगा।
– अब एक पॉप-अप आएगा उसमें Yes पर टैप कर दें। फिर इसके बाद आपको वो सभी मैसेजेज यहां मिलेंगे जिन्हें व्हाट्सएप पर भेजकर डिलीट कर दिया गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...