Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए ITR फॉर्म को अधिसूचित किया

February 14, 2023

सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए ITR फॉर्म को अधिसूचित किया

नई दिल्ली: आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए व्यक्तियों और व्यवसायों हेतु आईटीआर भरने के लिए फॉर्म को अधिसूचित किया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने 10 फरवरी की तारीख वाली एक अधिसूचना के माध्यम से आईटीआर फॉर्म 1-6, आईटीआर-वी (प्रमाणीकरण फॉर्म) और आईटीआर पावती प्रपत्र को अधिसूचित किया है। एएमआरजी एंड एसोसिएट्स के वरिष्ठ साझेदार रजत मोहन ने कहा कि सीबीडीटी ने निर्धारण वर्ष 2023-24 (2022-23 में हुई आय के लिए) के आयकर रिटर्न फॉर्म को बहुत जल्दी अधिसूचित कर दिया है, जिससे करदाताओं को अपनी आय के रिटर्न तैयार करने में मदद मिलेगी। पिछले साल ऐसे फॉर्म अप्रैल के पहले सप्ताह में अधिसूचित हुए थे। बड़ी संख्या में छोटे और मध्यम करदाताओं के उपयोग वाले आईटीआर-1 और आईटीआर-4 पहले से सरल कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: रौशन आनंद की रिहाई के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, उठी खान सर की गिरफ्तारी की मांग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें