Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी मिल कर्मी पर हमला, सोने की चेन व तीन हजार रुपए लूट ले गए दो नकाबपोश

February 14, 2023

चीनी मिल कर्मी पर हमला, सोने की चेन व तीन हजार रुपए लूट ले गए दो नकाबपोश

सोनीपत: गोहाना स्थित महम रोड पर दो नकाबपोश बदमाशों ने चीनी मिल कर्मी पर हमला कर सोने की चेन व तीन हजार रु पए लूट लिए। बदमाशों ने चीनी मिल के बॉयलर अटेंडेंट को हॉकी व डंडों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इसी दौरान मार्ग से गुजरे सहकर्मी ने उन्हें सड़क पर पड़ा देख अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लूट व मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। गोहाना की कृष्णा कालोनी के रहने वाले सुनील ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह आहुलाना चीनी मिल में बॉयलर अटैंडैंट हैं। वह रात को अपनी बाइक पर सवार होकर चीनी मिल से घर लौट रहे थे। जब वह रात सवा दस बजे महम रोड स्थित पेट्रोल पंप से पहले पहुंचे तो इसी दौरान चेहरे पर नकाब लगाकर आए युवक ने उन्हें रु कवा लिया।

इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते इसी दौरान एक अन्य नकाबपोश पहुंचा और हॉकी से उन पर हमला कर दिया। उसके साथी ने डंडे मारने शुरू कर दिए। जिससे वह बाइक से गिर गए और घायल हो गए। हमला कर घायल करने के बाद दोनों नकाबपोश उनके गले से सोने की चेन व जेब से तीन हजार रु पए लेकर भाग गए। वह सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे। इसी बीच उनका सहकर्मी सुरेश लठवाल अपनी कार लेकर आया और उन्हें सड़क पर पड़ा देख अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर महिला मैडीकल कालेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें