Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री कटासराज के दर्शनों के लिए 115 श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा पाकिस्तान

February 14, 2023

श्री कटासराज के दर्शनों के लिए 115 श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा पाकिस्तान

अमृतसर: पाकिस्तान स्थित श्री कटासराज धाम के दर्शनों के लिए विभिन्न प्रांतों के 115 श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में पहुंच रहा है। यहां इनका स्वागत किया जाएगा और इन्हें 16 फरवरी की सुबह मंदिर की ओर से पूजा अर्चना करके यात्रा के लिए भेजा जाएगा। श्री दुर्ग्याणा मंदिर कमेटी की अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने बताया कि इन श्रद्धालुओं के निवास खान पान आदि का प्रबंध करेगी। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि श्रद्धालु भारत से कटासराज यात्रा के लिए जाते हैं। कटासराज का जो अमरकुंड है उसका जल सदियों से उस क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए पीने के लिए प्रयोग किया जाता है और जिस तरह हम गंगाजल को पवित्र मानते हैं इसी तरह कटासराज अमरकुंड का जल भी गंगा जी के जल की तरह ही पवित्र माना जाता है।

याद रहे कि कटासराज भगवान शंकर और मां पार्वती जी का स्थान है। सारे भारवासियों से भी अपील है कि वे समय-समय पर पाकिस्तान में अपने तीर्थों के दर्शनों के लिए जाएं और उनके विकास के लिए प्रयास करें। याद रखना होगा जब श्री आडवाणी पाकिस्तान गए थे तो उनके प्रयास से पाकिस्तान सरकार ने भी कटासराज के विकास का कार्य किया और अब पुरातत्व विभाग उसे संवार रहा है। जरूरी यह है कि जिस तरह ये देा जत्थे वर्ष में जा रहे हैं हमारे ज्यादा से ज्यादा लोग पाकिस्तान में तीर्थों के दर्शनों के लिए जाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें