Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ यह तेज गेंदबाज

February 14, 2023

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ यह तेज गेंदबाज

क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज पहले बड़ा झटका लगा है। अनुभवी तेज गेंदबाज काइल जेमीसन संदिग्ध चोट के कारण दो मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को कहा कि एक अन्य तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी बे ओवल में पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वह अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं।

जैकब डफी और स्कॉट कुगलेइजन की अनकैप्ड जोड़ी को टीम में जगह दी गई है और गुरुवार से शुरू होने वाले शुरुआती डे-नाइट टेस्ट से पहले मंगलवार दोपहर माउंट माउंगानुई पहुंचेंगे। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि जेमीसन की संदिग्ध चोट का पता एमआरआई स्कैन से चला था। यह उस चोट की पुनरावृत्ति है जिसने उन्हें जून में इंग्लैंड टेस्ट दौरे से बाहर कर दिया था।

सुपर स्मैश और फोर्ड ट्रॉफी में ऑकलैंड एसेस के लिए इंग्लैंड में चोट लगने के बाद जेमीसन खेलने के लिए वापसी की थी। साथ ही पिछले हफ्ते हैमिल्टन में इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड इलेवन अभ्यास मैच में भी शिरकत की थी। स्टीड ने कहा, “जेमीसन की वापसी बड़ी बात है। उन्होंने वापसी के लिए कड़ी मेहनत की थी।”

उन्होंने कहा, “जून में चोट लगने के बाद से हमने निश्चित रूप से अपने चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा नियमित निगरानी के साथ उनकी वापसी के प्रबंधन के लिए सतर्क रुख अपनाया है, जिसमें स्कैन शामिल हैं।’’ बैटर टॉम ब्लंडेल के साथ हेनरी निकोल्स को भी टीम में शामिल होने में देरी हुई है। जबकि हेनरी के 24 फरवरी से शुरू होने वाले वेलिंगटन में दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड टीम में लौटने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें