Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अलीगढ़ के कृषि मेले में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

February 14, 2023

अलीगढ़ के कृषि मेले में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

अलीगढ़ (उप्र): अलीगढ़ जिले के बन्नादेवी थाना इलाके में अलीगढ़ वार्षिक व्यापार एवं कृषि मेला (अलीगढ़ महोत्सव) में स्टॉल चला रहे एक व्यापारी की मंगलवार को प्रदर्शनी मैदान के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इटावा जिले का मूल निवासी देवेंद्र (26) वार्षिक मेले में बेकरी का सामान बेचने के लिए एक स्टॉल लगाया था।

पुलिस ने कहा कि मंगलवार सुबह-सुबह वह प्रदर्शनी मैदान से बाहर निकल रहा था, तभी कुछ हथियारबंद लोगों ने उस पर प्राणघातक हमला कर दिया। घटना की खबर फैलते ही कुछ दुकानदार मौके पर पहुंचे और पीड़ित को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पुनीत द्विवेदी ने बताया कि मामले को लेकर सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। पुलिस किसी पुरानी दुश्मनी की भी छानबीन कर रही है, क्ज़्योंकि लूट का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मेले के स्-टाल को लेकर कोई विवाद हुआ था या नहीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें