Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

कानपुर में मां-बेटी के आत्मदाह को लेकर प्रियंका ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

February 14, 2023

कानपुर में मां-बेटी के आत्मदाह को लेकर प्रियंका ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

लखनऊ: कानपुर देहात के एक गांव में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मां-बेटी के कथित तौर पर आत्मदाह करने के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधा और पीड़ित परिवार को न्याय देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पार्टी की उप्र प्रभारी प्रियंका ने मंगलवार को ट्वीट किया ” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के बुलडोजर पर लगा अमानवीयता का चश्मा इंसानियत व संवेदनशीलता के लिए खतरा बन चुका है।” इसी ट्वीट में वाद्रा ने आगे कहा कि ”कानपुर की हृदय विदारक घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। हम सबको इस अमानवीयता के खिलाफ आवाज उठानी होगी। कानपुर के पीड़ित परिवार को न्याय मिले एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।”

गौरतलब है कि सोमवार की शाम कानपुर देहात जिले के रूरा थाना इलाके के मडौली गांव में कथित तौर पर अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान, जब एक बुलडोजर ने निर्माण को गिराने की कोशिश की, तभी एक अधेड़ उम्र की महिला और उसकी बेटी ने अपनी झोपड़ी में खुद को आग लगा ली, जिससे दोनों की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें