Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आज आपको आपका काम सुखद लगेगा, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

February 15, 2023

अंक राशिफल: आज आपको आपका काम सुखद लगेगा, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है और आज आप जो चाहेंगे, बिना अधिक परिश्रम के आपको मिलेगा। मित्रों और परिवार से संबंधित भावनाएं आपको थोड़ा चिन्तित कर सकती हैं।

अंक 2
आप लम्बे समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं जिसके कारण अभी तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णयों का ध्यान या विश्लेषण करने के लिए समय निकालें। कुछ सुकून का एहसास करेंगे।

अंक 3
आज आपको आपका काम सुखद लगेगा। आप कोशिश कम करेंगे किंतु उसका परिणाम अच्छा मिलेगा।आपके मित्र और प्रियजन आपको अच्छी सलाह देते है। अपने ध्यान को केंद्रित रखें और प्रयास करते रहें।

अंक 4
अभी आप लोगों से मिलने जुलने के मूड में हैं और नए कनेक्शन भी बनाने के लिए भी तैयार हैं। ग्रुप या क्लब का हिस्सा बनने का मज़ा लें। आपका आकर्षण इस समय चरम सीमा पर हैं।

अंक 5
आपके माता-पिता या भाई/बहन को अपनी आपके ध्यान या कम्फर्ट की आवश्यकता हो सकती हैं। आपको जानने वाले लोग आपके सकारात्मक नजरिये की हमेशा प्रशंसा करते है।

अंक 6
प्रतिष्ठा में बदलाव अभी आपकी किस्मत में है। आपकी मेहनत को पहचान मिल रही है और जल्द की कोई इनाम भी मिलेगा। घर की समस्याएं आपसे आपका समय चाहती हैं। विवादों को हल करें।

अंक 7
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आज अच्छा समय आपका इंतज़ार कर रहा है। आज के दिन को यादगार बनाने के लिए परिवार और बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करें। आप जीवन को सहजता से लेंगे।

अंक 8
यात्रा के लिए यह समय उत्तम है। आप आध्यात्मिक मामलों में दिलचस्पी ले रहे हैं, और उच्च शक्तियों या शिक्षा पाने के इच्छुक हैं। किसी सलाहकार या शिक्षक की सलाह लें। अपने धन पर नजर रखें।

अंक 9
आज अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर घर के मामलों को हल करेंगे। निजी और व्यवसायी जीवन के बीच में संतुलन बनाये रखें। अपने लिए भी समय निकालें। कड़ी मेहनत करें और असंतुलन से बचें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें