Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

शहर के लोग डोर टू डोर कूड़ा कर्कट शुल्क जमा करवाने में कर रहे आनाकानी

February 15, 2023

शहर के लोग डोर टू डोर कूड़ा कर्कट शुल्क जमा करवाने में कर रहे आनाकानी

सुजानपुर : घरों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों अन्य होटल रैस्टोरेंट्स मालिकों के लिए स्थानीय नगर परिषद ने फरमान जारी किया है, ऐसे उपभोक्ता अगर कूड़ा कर्कट उठाने के एवज में निर्धारित किए गए कर का भुगतान नहीं कर रहे हैं, तो उन्हें आने वाले दिनों में इसका इकट्ठा भुगतान करना पड़ेगा। नगर परिषद ने ऐसे उपभोक्ताओं की सूची बनाई है। बताते चलें कि शहर को कूडा करकट मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद ने शहरी निदेशालय के निर्देश पर डोर टू डोर कूड़ा उठाने की मुहिम को शुरू किया था इसमें प्रतिमह कूड़ा करकट इत्यादि लेने के लिए दरें निर्धारित की गई थी जिसमें नगर परिषद के सफाई कर्मी प्रतिदिन घर व्यापारिक प्रतिष्ठान होटल रैस्टोरेंट में पहुंचकर कूड़ा करकट इकट्ठा करते हैं घरों से कूड़ा उठाने के लिए 50 रुपए मासिक, व्यापारिक प्रतिष्ठान से 100 रुपए और रेहड़ी फड़ी धारकों से 80 रुपए मासिक लेने की दरें निर्धारित की गई थी लेकिन हाल ही में करवाए गए एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि शहर में जितने घर मकान व्यापारिक प्रतिष्ठान सर्वे के बाद सामने आए हैं अधिकतर लोग कूड़ा करकट का पैसा मासिक भुगतान नहीं कर रहे हैं और यह देनदारी लगातार बढ़ रही है।

संबंधित विषय पर नगर परिषद ने चेतावनी और निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जो लोग इस भुगतान को नहीं कर रहे हैं आने वाले दिनों में उन्हें इसके लिए जोखिम उठाना पड़ सकता है। नगर परिषद ऐसे लोगों की सूची बनाई है जिनसे दो 2 से तीन साल तक का मासिक शुल्क लेना बकाया है ऐसे में जब कभी नगर परिषद सख्त नियम लागू करेगी तो ऐसे लोगों पर गाज गिरना तय है। नगर परिषद अधिकारी की मानें तो डोर टू डोर कूड़ा उठाने की मुहिम को शहर में लागू किया गया था शुरू शुरू में लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन अब यह मुहिम सार्थक परिणाम लेकर सामने आई है प्रतिदिन कूड़ा करकट उठाने वाली टीम लोगों के घर दुकान व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पहुंचकर उनसे हाथों-हाथ कूड़ा करकट इकट्ठा कर रही है जिससे शहर सुंदर और साफ दिखाई पड़ रहा है लेकिन जो लोग निर्धारित दरों का भुगतान नहीं कर रहे हैं वह इसका भुगतान करना प्रारंभ कर दें अन्यथा इसके गंभीर परिणाम भविष्य में भुगतने पड़ेंगे।

मासिक भुगतान निश्चित करें लोग : संजय कुमार

नगर परिषद अधिकारी संजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सर्वे के मुताबिक जितने घर व्यापारिक प्रतिष्ठान शहर में है उसके मुताबिक डोर टू डोर कूड़ा शुल्क इकट्ठा नहीं हो रहा है और यह पेंडेंसी लगातार बढ़ रही है इसके लिए नगर परिषद शीघ्र सख्त कदम उठाने वाली है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि मासिक भुगतान करना सुनिश्चित करें नहीं तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें