Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसा गिरकर 82.90 प्रति डॉलर पर खिसका

February 15, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसा गिरकर 82.90 प्रति डॉलर पर खिसका

मुंबई: अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे कमजोर होकर 82.90 के भाव पर खिसक गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका में नीतिगत दर में बढ़ोतरी का सिलसिला आगे भी जारी रहने की आशंका गहराने से डॉलर को मजबूती मिली। इसके अलावा घरेलू शेयर बाजारों की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से भी रुपये पर दबाव बना।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.90 के भाव पर खुला जो 12 पैसे की कमजोरी को दर्शाता है। पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 82.78 के भाव पर बंद हुआ था।छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत चढक़र 103.38 पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.70 प्रतिशत बढक़र 84.98 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,305.30 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध लिवाली।

ये भी पढ़ें: रौशन आनंद की रिहाई के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, उठी खान सर की गिरफ्तारी की मांग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें