Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रेडिशनल लुक में तड़का लगाएगी राजस्थानी की ये साड़ियां, आप भी करें ट्राई

February 15, 2023

ट्रेडिशनल लुक में तड़का लगाएगी राजस्थानी की ये साड़ियां, आप भी करें ट्राई

मानसून आने के बाद हरियाली देखकर वहां के लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठते हैं। वहीं अगर बात करें वहां के सावन के महीने की तो,इस महीने के शुरु होने से वहां के बाजारों में तरह-तरह की साड़ियां आपको देखने को मिलेगी। ऐसे में कुछ रजिस्थानी साड़ी बहुत ट्रेंड में चल रही है। अगर आप भी राजस्थानी स्टाइल की साड़ी ट्राई करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ अलग-अलग तरह की सरियों के बारे में बताएंगे जो राजिस्थान में काफी फेमस हैं। आप भी वे ट्राई कर सकते हैं।

लहरिया साड़ी: राजस्थान में मानसून के आने के बाद लोगों के चेहरे हरियाली देख कर खिल जाते है वहीँ सावन के महीने के शुरू होने कारण वहां के बाजारों में भी लहरिये की साड़ियां सजाना शुरू हो जाती है। यह लहरियां राजस्थान की महिलाओं के लिए सुहाग और सौभाग्य का प्रतीक होता है। ट्रेडिशनल साड़ियों में लहरिया प्रिंट वाली साड़ी भी महिलाओं को बहुत पसंद आती है। खासतौर पर तीज त्यौहार के मौसम में लहरिया साड़ी पहनने का मन सभी महिलाओं का करता है। इसलिए यह साड़ी लगभग हर महिला की वॉर्डरोब में मिल ही जाती है।

कोटा डोरिया साड़ी: राजस्थान सबसे अधिक रेशम, कोटा, कपास, ऊनी कपड़ों की साड़ियों का उत्पादन करने वाला राज्य है। इसलिए यहां कोटा डोरिया साड़ियां सबसे ज्यादा बनाई जाती हैं। राजस्थान के बाजारों में आपको कई तरह की कोटा डोरिया की साड़ी आसानी से आसानी से मिल जाएंगी। लेकिन बेहतर होगा कि आप कोटा कपास से बनी साड़ियां ही खरीदें। आप कोटा कपास में कई तरह की डिजाइनर साड़ियां भी ट्राई कर सकती हैं। आपको बता दें कि कोटा कपास का कपड़ा थोड़ा हल्का और चमकदार होता है।

बगरू, सांगनेरी प्रिंट साड़ियां: राजस्थान एक ऐसा राज्य है, जहां कई साड़ियां मशहूर हैं। इन्हीं साड़ियों में राजस्थानी प्रिंटेड साड़ी भी शामिल है। जिनमें मुख्य रूप से बगरू प्रिंट और सांगानेरी प्रिंट की साड़ियां काफी प्रचलित है। इन साड़ियों को आप प्रोफेशनली भी केरी कर सकती हैं। राजस्थान में महिलाएं कई तरह के प्रिंटेड साड़ी को कैरी करती हैं, लेकिन फ्लोरल प्रिंट एक ऐसा स्टाइल है, जो कभी भी ट्रेंड से आउट नहीं होता। आप इसे वेस्टर्न वियर से लेकर इंडियन वियर में बेहद आसानी से कैरी कर सकती हैं।

लहंगा कम साड़ी: राजस्थान में लहंगा कम साड़ी भी काफी भी प्रचलित है। यहां लहंगा साड़ियों को बहुत ही खूबसूरती से डिजाइन किया जाता है। लहंगा साड़ी के साथ महिलाएं कई तरह की एक्सेसरीज भी पहनती हैं। अगर आप भी इस बार कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो आप राजस्थानी लहंगा कम साड़ी पहन सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें