Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kashmir के कई हिस्सों में अतिक्रमण विरोधी अभियान के विरोध में बंद

February 15, 2023

Kashmir के कई हिस्सों में अतिक्रमण विरोधी अभियान के विरोध में बंद

श्रीनगर: कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ बंद का आयोजन किया गया। बंद का आह्वान किसने किया इसकी जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। कश्मीर के श्रीनगर, अनंतनाग और बारामूला के कुछ इलाकों में बंद का असर देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रीनगर सिटी सेंटर में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे लेकिन सार्वजनिक परिवहन सामान्य रहा।

श्रीनगर के एक दुकानदार ने कहा कि यह बंद अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ है लेकिन उसे यह जानकारी नहीं थी कि बंद का आह्वान किसने किया था। केंद्र शासित प्रदेश सरकार द्वारा पिछले माह शुरु किए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान की राजनीतिक दलों और स्थानीय निवासियों द्वारा कड़ी आलोचना की जा रही है। इस अभैयान के विरोध में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी शुरु कर दिया है। अतिक्रमण विरोधी अभियान की शुरुआत के बाद यह पहली बार है जब कश्मीर के कुछ हिस्सों में बंद का आयोजन किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें