Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कर्ज पुनर्गठन पर Bengaluru में होगी IMF, G20 की गोलमेज बैठक

February 15, 2023

कर्ज पुनर्गठन पर Bengaluru में होगी IMF, G20 की गोलमेज बैठक

वांशिगटन: समयबद्ध कर्ज पुनर्गठन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए फरवरी के अंत में बेंगलुरु में ‘ग्लोबल सॉवरेन डेट राउंडटेबल’ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। ‘ग्लोबल सॉवरेन डेट राउंडटेबल’ सम्मेलन 25 फरवरी को आयोजित होगा जिसकी सह-अध्यक्षता आईएमएफ, विश्व बैंक और भारत करेंगे। भारत इस समय जी20 समूह का अध्यक्ष है।

आईएमएफ में रणनीति एवं नीति समीक्षा विभाग की निदेशक सेइला पजारबसिओग्लू ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह गोलमेज बैठक बुनियादी तौर पर समयबद्ध कर्ज पुनर्गठन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों और हाल के समय में पेश आई चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य कर्ज पुनर्गठन से संबंधित कुछ बुनियादी बिंदुओं की परिभाषा और मानकों को सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा, “इसका मकसद किसी एक देश से संबंधित मामले पर चर्चा करना नहीं है।” इस बैठक का आयोजन जी20 देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंकों के गवर्नर की बैठक के साथ ही होगा। जी20 बैठक में डिजिटलीकरण कार्यक्रम से जुड़े बिंदुओं पर मुख्य रूप से चर्चा होने की उम्मीद है। आईएमएफ अधिकारी ने कहा कि भारत डिजिटलीकरण की दिशा में प्रगति के मामले में अग्रणी स्थिति में है।

ये भी पढ़ें: फिर मिला धमकी भरा ईमेल, चंडीगढ़ में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, उड़ाएंगे निगम ऑफिस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें