Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेवाड़ी पुलिस व ड्रग कंट्रोलर की कार्रवाई, गर्भ निरोधक गोलियां व नशे के इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद

February 15, 2023

रेवाड़ी पुलिस व ड्रग कंट्रोलर की कार्रवाई, गर्भ निरोधक गोलियां व नशे के इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद

रेवाड़ी : रेवाड़ी पुलिस व ड्रग कंट्रोलर की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने रेड के दौरान 930 गर्भपात कराने वाली किट बरामद की है। आरोपी से दो हजार नशे के इंजेक्शन भी बरामद किए गए हैं। 12 फरवरी को धारूहेड़ा के विनायक मेडिकल स्टोर पर रेड की गई थी। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की गई जिसके बाद पूरे गैंग का खुलासा हुआ।

रेवाड़ी के गांव जड़थल निवासी गौतम अवैध रूप से गर्भ गिराने वाली किट व नशे के इंजेक्शन सप्लाई कर रहा था। इसी दौरान सप्लाई करने जा रहे गौतम को स्वास्थ विभाग व रेवाड़ी पुलिस ने दबोच लिया। ड्रग कंट्रोलर मुताबिक गर्भ गिराने वाली गोलियों की सबसे बड़ी खेप बरामद की गई। पुलिस का दावा है कि गौतम से पूछताछ के दौरान और भी कई खुलासे हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें