Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

India ने लगाई संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मोटे अनाजों पर विशेष प्रदर्शनी

February 15, 2023

India ने लगाई संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मोटे अनाजों पर विशेष प्रदर्शनी

वाशिंगटनः भारत ने ‘अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज 2023’ मनाने के लिए न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मोटे अनाजों की एक विशेष प्रदर्शनी लगाई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन द्वारा मंगलवार को शुरू की गई प्रदर्शनी भारत में उगाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के मोटे अनाजों, उनकी पोषकता और स्वास्थ्य लाभ पर केंद्रित था। साथ ही, प्रदर्शनी में प्रर्दिशत अनाजों की कैलोरी संबंधी जानकारी दी गई है। प्रदर्शनी में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के सौ से अधिक प्रतिनिधियों और संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने अपने संक्षिप्त बयान में यह बताया कि क्यों भारत 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष (आईवाईएम) बनाने का प्रयास कर रहा है और कैसे मोटे अनाज सतत विकास लक्ष्याें (एसडीजी) की ओर सामूहिक मार्च की दिशा में एक महत्वपूर्ण समाधान है।

इसके बाद आईवाईएम पर एक वीडियो जारी किया गया और उप महासचिव अमीना मोहम्मद द्वारा एक विशेष संबोधन दिया गया। एमआरआईडीए ग्रुप के सह-संस्थापक और निदेशक अरुण नागपाल ने खेत से भोजन की मेज तक बाजरा के साथ अपनी यात्र पर अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव के ‘शेफ डी कैबिनेट’ अर्ल कर्टेने रैट्रे द्वारा एक विशेष संबोधन दिया गया, जिसके बाद प्रदर्शनी को आधिकारिक रूप से शुरू किया गया। इस प्रदर्शनी के अवसर पर मोटे अनाजों पर आधारित नमकीन मेहमानों के स्वाद के लिए अन्य आकर्षण थे। मोटे अनाजों को प्रर्दिशत किया था। मोटे अनाजों को देखने, छूने, चखने और उनके बारे में जानने के लिए संयुक्त राष्ट्र को बतौर मंच इस्तेमाल किया गया। मीडिया की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मोटे अनाज प्रदर्शनी 14-17 फरवरी 2023 तक संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रतिनिधि प्रवेश प्रदर्शनी क्षेत्र में लगी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें