Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Hooda अब पूरी तरह स्वस्थ, अस्पताल से मिली छुट्टी

February 15, 2023

पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Hooda अब पूरी तरह स्वस्थ, अस्पताल से मिली छुट्टी

चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनकी सारी जांच रिपोर्ट सामान्य है। ज्ञात हो कि चंडीगढ़ में मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक दल उनका इलाज कर रहा था। देश-प्रदेश से लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की जनता और तमाम शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है। हुड्डा ने कहा कि वो जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर लोगों के बीच उपस्थित होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें