Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्राम पंचायतों द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लिए इसी माह 2500 प्रस्ताव किए जाएंगे पास: देवेंद्र बबली

February 16, 2023

ग्राम पंचायतों द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लिए इसी माह 2500 प्रस्ताव किए जाएंगे पास: देवेंद्र बबली

चंडीगढ़: सरकार द्वारा स्वीकृत विकास योजनाओं के कार्य में तेजी लाई जाए ताकि जनता को इन योजनाओं का लाभ जल्द मिल सके। विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बारे किसी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली पंचकूला में विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मालिक, महानिदेशक संजय जून, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव वी उमाशंकर भी ऑनलाइन जुड़े। बैठक में सभी जिलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अधीक्षक अभियंता, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी और सब डिविजनल अधिकारी भी मौजूद रहे। पंचायत मंत्री ने गांवों में ई- लाइब्रेरी स्थापित करने, महिला संस्कृति केंद्र बनाने, इंडोर स्टेडियम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत हर गांवों में घर-घर कचरा एकत्रित करके उसका निस्पादन सुनिश्चित करने, गलियों एवं फिरिनयो में सोलर आधारित लाइट की उचित व्यवस्था करने, सामुदायिक केंद्र का निर्माण, अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों का सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार करके गंदे पानी की निकासी और ट्रीटमेंट प्लांट लगाने जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तार से जिलावार समीक्षा की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें