Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बीमा क्षेत्र में करेगा सुधार : President Arif Alvi

February 16, 2023

Pakistan अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बीमा क्षेत्र में करेगा सुधार : President Arif Alvi

इस्लामाबादः पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने कहा है कि उनके देश को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बीमा क्षेत्र में सुधार पर ध्यान देने की जरूरत है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, दक्षिणी कराची शहर में बुधवार को देश में बीमा पर एक सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति ने कहा, बीमा क्षेत्र को मजबूत करने की बहुत आवश्यकता है, और देश के सकल घरेलू उत्पादों में बीमा क्षेत्र के योगदान को और बढ़ाने के लिए आवश्यक उपाय किए जाने चाहिए। इस बात पर जोर देते हुए कि बीमा क्षेत्र में अधिक पारदर्शिता लाने से सार्वजनिक निवेश की मात्र बढ़ेगी, अल्वी ने कहा कि अच्छे बीमा और बैंकिंग उत्पादों से लोगों का विश्वास बढ़ेगा।

उन्होंने कहा, कि बीमा क्षेत्र आम जनता के लिए लाभप्रद निवेश के लिए व्यक्तियों द्वारा बचत को प्रोत्साहित करने और साथ ही साथ अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए लाभदायक उत्पादों की पेशकश कर सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान जलवायु स्थिति के मद्देनजर फसल बीमा और सामाजिक बीमा जैसे नए उत्पादों को पेश किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि विकास और पारदर्शिता लाने के लिए बैंकिंग और बीमा उद्योग को एक नियामक ढांचा प्रदान करना राज्य का कर्तव्य है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें