Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक: खौलते पानी की बाल्टी में गिरा डेढ़ वर्षीय मासूम, तड़प-तड़प कर हुई मौत

February 16, 2023

दर्दनाक: खौलते पानी की बाल्टी में गिरा डेढ़ वर्षीय मासूम, तड़प-तड़प कर हुई मौत

लुधियाना: मलौद गांव रोसियाना में हुए एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। यहां एक बच्चा खौलते पानी की बाल्टी में गिर गया। गंभीर रूप से झुलसे बच्चे की इलाज के दौरान आखिरकार मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान मनवीर सिंह पुत्र चमकौर सिंह निवासी रोसियाना के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोसियाना गांव में मनवीर सिंह की मां अपने बच्चे को नहलाने के लिए बाल्टी में बिजली की रॉड से पानी गर्म कर रही थी। इसी बीच पानी गर्म होने के बाद मां कमरे में बिजली की रॉड रखने चली गई।

इसी दौरान बाल्टी के पास खड़ा मनवीर सिंह गर्म पानी में गिर गया। खौलते पानी में गिरे मनवीर सिंह तड़प-तड़प कर चीखने लगे, इसी बीच घर में लोग जमा हो गए। बुरी तरह झुलसे मनवीर को पहले मलेरकोटला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया। राजिंदरा अस्पताल में भी मनवीर की हालत में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया, जहां मनवीर की इलाज दौरान मौत हो गई।

इस वजह से नहीं हो सका पोस्टमार्टम
इस संबंध में जब सियाड पुलिस चौकी के प्रभारी व मामले की जांच कर रहे आईओ तरविंदर कुमार बेदी से बात की गई तो उन्होंने पुष्टि की कि पुलिस को अस्पताल से बच्चे की मौत की सूचना मिली थी। जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन कानूनी तौर पर बच्चे का तब तक पोस्टमार्टम नहीं किया जा सकता जब तक कि बच्चे के दांत पूरी तरह न निकल जाएं। कम उम्र होने के कारण पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए बच्चे का शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिवार को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें