Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बधाई लेने व एरिया के बंटवारे को लेकर किन्नर समाज के 2 गुटोंमें चली गोलिया

February 16, 2023

बधाई लेने व एरिया के बंटवारे को लेकर किन्नर समाज के 2 गुटोंमें चली गोलिया

लाडवा: किन्नर समाज के दो गुटों में बधाई व एरिया को लेकर आपस में डंडे विंडो से मारपीट के साथ-साथ किन्नरों के एक गुट ने अपने बचाव में अपनी कथित लाइसेंसी पिस्टल से दो हवाई फायर किए। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाते हुए लाडवा थाना में शिकायत दी। लाडवा के काजल महंत गुट के सुल्ताना महंत ने बताया कि वें अपने अन्य किन्नर साथियों के साथ लाडवा उपमंडल के गांव लोहारा में दोपहर लगभग साढे 12 बजे अपने काम से गए हुए थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शाहबाद निवासी सोनिया महंत की चेला पिंकी महंत, इकलाख, डोली, माही महंत व अन्य 8-9 लड़के दो गाड़ियों में भरकर आए और उनकी गाडी के दोनों तरफ अड़ा कर खड़ी कर दी और अचानक एकदम हम सब पर डंडे बिण्डों से जानलेवा हमला कर दिया। उ

न्होंने बताया कि हम पर अचानक हमला हुए को देखकर उनके ड्राइवर कैप्टन ने अपनी जान बचाने की नियत से अपनी कथित लाइसैंसी पिस्टल से दो हवाई फायर किए। जिसमें मारपीट के दौरान उनके समेत नैना महंत, परी महत घायल हो गए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सोनिया महंत के चेलों ने डंडे विंडो से उनकी गाड़ी के शीशे तोड़कर गाड़ी को क्षति पहुंचाई। उन्होंने यह भी कहा कि गांव लोहारा उनके अधिकार क्षेत्र में आता है। जो उनकी किन्नर बिरादरी द्वारा एक फैसले के तहत यह गांव उन्हें सौंपा गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सोनिया महंत व उसके चेले समय-समय पर उन पर अचानक लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं। वहीं दूसरी ओर सोनिया महंत की चेला पिंकी महंत ने लाडवा पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि लाडवा की काजल महंत की चेला सुल्तान महंत, नैना महंत, सिया महंत, तुलसी महंत शिल्पी महंत आदि ने गांव लोहारा में उनकी गाडी के आगे अपनी गाडी लगा कर उन पर डंडे विंडो से जानलेवा हमला कर दिया।

जिससे पिंकी महंत, अंशु महंत, माही महंत तनीषा महंत व ढोलकी वाला मेहंदी हसन घायल हो गए। उन्होंने उन पर दो हवाई फायर करने का भी आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें लेकर दोनों पक्षों के घायल किन्नरों का सरकारी अस्पताल में मैडीकल करवा कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि थाना लाडवा में किन्नरों के दोनों गुटों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। समाचार लिखे जाने तक किसी भी किन्नर की गिरμतारी नहीं हुई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें