Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

पक्षी संरक्षण में निहित असीमित प्यार

February 16, 2023

पक्षी संरक्षण में निहित असीमित प्यार

12वां चीनी डोंगटिंग लेक बर्ड वाचिंग फेस्टिवल 17 से 20 फ़रवरी तक चीन के हुनान प्रांत के युएयांग शहर में आयोजित होगा। बताया जाता है कि पहला चीनी डोंगटिंग लेक बर्ड वाचिंग फेस्टिवल वर्ष 2002 में शुरू हुआ, जो वर्ष 2022 तक लगातार 11 बार आयोजित किया गया है। इसे संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन, वैश्विक पर्यावरण कोष और विश्व व्यापी प्रकृति कोष जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा समर्थन प्राप्त है। दुनिया भर के 30 से अधिक देशों व क्षेत्रों से आई 200 से अधिक टीमों ने बर्ड वॉचिंग में भाग लिया, जिसमें प्रतिभागियों की कुल संख्या 10 लाख से अधिक पहुंच चुकी है।

गौरतलब है कि हाल ही में पूरे डोंगटिंग झील के क्षेत्र में पारिस्थितिक पर्यावरण में काफी सुधार हुआ है जिसके चलते अधिक से अधिक प्रवासी पक्षी इसे अपना घर मानते हैं। वर्ष 2021 के अंत तक हुनान प्रांत के वानिकी ब्यूरो ने पहली बार डोंगटिंग झील क्षेत्र में जलपक्षियों का एक सर्वेक्षण आयोजित किया। इस के दौरान डोंगटिंग झील क्षेत्र में 74 प्रजातियों के 404,000 जल पक्षी दर्ज किए गए, जिसमें 140 काले सारस पाए गए जो चीन के प्रथम श्रेणी के राष्ट्रीय संरक्षित जंगली जानवर है। यह चीन में अब तक पाए गए काले सारसों की सबसे बड़ी संख्या है।

इस के अलावा पूर्व डोंगटिंग झील राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण रिज़र्व, पश्चिम डोंगटिंग झील राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण रिज़र्व, दक्षिण डोंगटिंग झील प्रांतीय प्रकृति संरक्षण रिज़र्व और हेंगलिंग झील प्रांतीय प्रकृति संरक्षण रिज़र्व में, 54 प्रजातियों के 298,000 वाटरबर्ड दर्ज किए गए, जिसमें साल-दर-साल 3.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें