Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Brazil की जेल में लगी आग, 3 लोगों की मौत, 43 घायल

February 16, 2023

Brazil की जेल में लगी आग, 3 लोगों की मौत, 43 घायल

ब्रासीलियाः ब्राजील की एक जेल में आग लगने से कम से कम तीन कैदियों की मौत हो गई और 43 अन्य घायल हो गए। पेनिटेंटरी अफेयर्स कमीशन के प्रमुख विलियम शिंजातो ने कहा कि सांता कैटरिना राज्य में फ्लोरिअनोपोलिस की जेल में लगी आग एक सेल में एक गद्दे में लगी थी।

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के शीर्ष बार एसोसिएशन, ब्राजील के ऑर्डर ऑफ लॉयर्स के अनुसार, सभी तीन की मौत दम घुटने से हुई। ब्राजील के समाचार नेटवर्क ग्लोबोन्यूज ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और यह जेल के अन्य हिस्सों में नहीं फैली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें