Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश के बाद 1.21 लाख परिवारों के दोबारा बने बीपीएल कार्ड

February 17, 2023

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश के बाद 1.21 लाख परिवारों के दोबारा बने बीपीएल कार्ड

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश के बाद 1.21 लाख बीपीएल परिवारों के दोबारा राशन कार्ड बन गए हैं। यही नहीं इन परिवारों को दोबारा से राशन कार्ड के साथ-साथ बीपीएल परिवारों से जुड़ी अन्य योजनाओं का लाभ भी मिलना शुरू हो गया है। दरअसल, पहले क्रिड में पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) से मिलान के बाद प्रदेश के करीब 9.62 लाख बीपीएल परिवारों के राशन कार्ड कट गए थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इन परिवारों के डाटा को पुन सत्यापन करवाने के निर्देश दिए थे। साथ ही पात्र परिवारों को राशन भी मुहैया करवाने की बात कही थी।

मुख्यमंत्री का आदेश मिलने के बाद सभी 9.62 लाख परिवारों के डाटा को पुन सत्यापन के लिए क्रिड में भेजा गया था। अब इनमें से 121660 परिवारों के दोबारा बीपीएल कार्ड बन गए हैं। प्रदेश में 29.79 लाख बीपीएल परिवार प्रदेश में इस समय करीब 2979182 परिवार बीपीएल की श्रेणी में हैं। इनमें अंबाला में 135486, भिवानी में 151879, चरखी दादरी में 57492, फरीदाबाद में 174037, फतेहाबाद में 128422, गुरुग्राम में 117357, हिसार में 227274, झज्जर में 84542, जींद में 160222, कैथल में 134186, करनाल में 190318, कुरुक्षेत्र में 124614, महेंद्रगढ़ में 100601, मेवात में 160134, पलवल में 132572, पंचकूला में 49787, पानीपत में 148426, रेवाड़ी में 91263, रोहतक में 105375, सिरसा में 194160, सोनीपत में 158945 और यमुनानगर में 152030 परिवार बीपीएल की श्रेणी में हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें