Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Horror फिल्म में काम करना चाहती है Nargis Fakhri

February 17, 2023

Horror फिल्म में काम करना चाहती है Nargis Fakhri

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी हॉरर फिल्मों में काम करना चाहती है। नरगिस फाखरी ने बताया, मुझे पर्सनली हॉरर फिल्में देखना बहुत पसंद है लेकिन, भारत में अधिक हॉरर फिल्में बनती नहीं। मुझे यदि अवसर मिलता है तो किसी हॉरर फिल्म में काम करना पसंद करूंगी। मैं एक्शन फिल्म में भी काम करना चाहती हूं।

मुझे लगता है की एक्टिंग ही एक ऐसा जॉब है जिसमें आपको अलग-अलग तरह का रोल निभाने का मौका देता है। नरगिस फाखरी ने कहा, मैंने दक्षिण भारतीय फिल्म ‘यशोदा’ देखी जो मुझे बेहद पसंद आयी है। यदि इस फिल्म का रीमेक बनता है, तो मैं सामंथा प्रभु का किरदार निभाना चाहती हूं। मुझे लगता है की ऐसी कई रियल स्टोरीज हैं जिसे हम फिल्मों के जरिए लोगों तक पहुंचा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें