Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर में रात का तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर रहा

February 18, 2023

कश्मीर में रात का तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर रहा

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में रात का तापमान हिमांक बिंदू से ऊपर रह वहीं मैदानी और ऊंचाई वाले इलाकों में अगले दो-तीन दिन तक बारिश एवं हिमपात होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनंतनाग जिले के पहलगाम रिसॉर्ट में रात का तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि दिन का तापमान रिसॉर्ट में 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी श्रीनगर में रात का तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक 2.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया जबकि कल अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 8.3 डिग्री अधिक 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में रात का तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से नौ डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में पारा 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में पिछली रात के 12.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 8.2 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 11.7 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्यÞ से 3.5 डिग्री सेल्सियस और शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें