Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

निक्की यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दोनों पहले कर चुके थे शादी: दिल्ली पुलिस सूत्र

February 18, 2023

निक्की यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दोनों पहले कर चुके थे शादी: दिल्ली पुलिस सूत्र

निक्की यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल साहिल के पिता, दो चचेरे भाइयों के साथ साहिल के दो दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि निक्की और साहिल की शादी हो चुकी थी। दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। इस खुलासे के बाद निक्की के परिवार का कहना है उन्हें निक्की और साहिल का शादी के बारे में नही पता है।

निक्की के पिता सुनील ने कहा कि निक्की ने उन्हें कभी शादी के बारे में नही बताया और ना ही उन्हें निक्की की शादी का पता है। साहिल के पिता और भाइयों की गिरफ्तारी के बारे में सुनील ने इतना ही कहा कि हो सकता है वो भी हत्या की साजिश में शामिल हों। निक्की का परिवार दिल्ली पुलिस की जांच से फिलहाल पूरी तरह सन्तुष्ट है। पिता सुनील का कहना है कि दिल्ली पुलिस न उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया है और दिल्ली पुलिस की पूछताछ में शामिल होने के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस उनकी पूरी मदद कर रही है और उन्हें उम्मीद है की उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें