Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिव नगरी Bharmour में महाशिवरात्रि की धूम, भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र चढ़ाकर नवाया शीश

February 18, 2023

शिव नगरी Bharmour में महाशिवरात्रि की धूम, भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र चढ़ाकर नवाया शीश

भरमौर (महिंद्र पटियाल) : शिव नगरी भरमौर में महाशिवरात्रि पर्व बडी धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को चौरासी परिसर भरमौर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर देश के काफी राज्यों से शिव भक्तों ने चौरासी ऐतिहासिक मंदिरों में शीश नवाया और स्थानीय लोगों का हुजूम भी चौरासी परिसर भरमौर में महाशिवरात्रि के पर्व पर देखने को मिला। भरमौर के विधायक डॉ जनक राज व अन्य स्थानीय लोग व महिलाओं ने अपने पारम्परिक वेशभूषा में चौरासी मंदिरों शिरकत की व शिव परिवार झांकी भी निकाली गई।

शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर विभिन्न संगठनों द्वारा शिवरात्रि के पर्व को आकर्षक बनाने की पूरी कोशिश की गई, जिसमें शिव परिवार झांकी अन्य सांस्कृतिक लोक संगीत कार्यक्रम व चौरासी परिसर के सभी मंदिरों की सजावट का दृश्य देखते ही बना। भरमौर महाशिवरात्रि पर्व की धूम पहली बार इतनी बडी संख्या में लोगों ने चौरासी ऐतिहासिक मंदिरों में शिरकत की लोगों द्वारा चौरासी शिव मन्दिर पर शिवलिंग पर दूध,जल, बिलपत्र आदि से चढाकर शीश नवाया गया।

शिव मंदिर भरमौर में भक्तों की लंबी -लंबी कतारें भी देखने को मिली। मान्यता के अनुसार भगवान भोलेनाथ सृष्टि भ्रमण के पश्चात महाशिवरात्रि के दिन रात्रि चौरासी शिव मन्दिर में कुछ देर विश्राम करने के बाद मणिमहेश कैलाश की तरफ प्रस्थान करेंगे। जिस दिन का शिव भक्तों को लंबा इंतजार रहता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें