Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका की वित्त मंत्री G-20 बैठक के लिए अगले सप्ताह भारत के दौरे पर

February 18, 2023

अमेरिका की वित्त मंत्री G-20 बैठक के लिए अगले सप्ताह भारत के दौरे पर

वाशिंगटन: अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन अगले सप्ताह जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक में शामिल होने के लिए भारत जाएंगी। इस दौरान यूक्रेन में युद्ध और मजबूत, अधिक लचीली और वैश्विक अर्थव्यवस्था की चुनौतियों से जुड़े मसलों पर चर्चा होगी। वित्त विभाग ने शुक्रवार शाम को एक बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि येलेन भारत यात्रा के दौरान 23 फरवरी को दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी।

वह जी-20 की बैठक में ‘यूक्रेन में रूस की अवैध घुसपैठ’ समेत अन्य चुनौतियों को देखते हुए अमेरिका और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लचीलेपन पर चर्चा करेंगी और वित्त विभाग की प्रमुख प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालेंगी। अगले दिन वह ‘अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ढांचा, टिकाऊ वित्त एवं अवसंरचनाह्व के अलावा ‘वित्तीय क्षेत्र एवं वित्तीय समावेशन’ पर जी-20 वित्त मंत्रियों की बैठक के दोनों सत्रों में भी हिस्सा लेंगी।

विभाग ने कहा, ह्लयेलेन यूक्रेन में अवैध घुसपैठ के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराने के लिए सहयोगियों से एकजुट होंगी और युद्ध के प्रभाव को कम करने के लिए विभिन्न देशों से साझेदारी करेंगी। येलेन भागीदारों के साथ चुनौतियों का समाधान करने और एक मजबूत, अधिक लचीला, वैश्विक अर्थव्यवस्था बनाने के लिए भी काम करेंगी।

ये भी पढ़ें: जीत सिर्फ अमेरिका की होगी, चाहे कूटनीति से हो या सैन्य कार्रवाई से, ट्रंप ने दिया बयान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें