Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

घाना के फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियन अत्सु का तुर्किये भूकंप में निधन

February 19, 2023

घाना के फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियन अत्सु का तुर्किये भूकंप में निधन

अंताक्या: इंगलिश प्रीमियर लीग क्लब चेलसी और न्यूकैसल का प्रतिनिधित्व कर चुके घाना के फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियन अत्सु का तुर्किये में आए विनाशकारी भूकंप में निधन हो गया। वह 31 साल के थे। अत्सु के प्रबंधक ने कहा कि तलाशी दल ने हटे प्रांत के अंताक्या शहर में 12 मंजिला इमारत के मलबे में अत्सु का शव बरामद किया। प्रबंधक मूरत उजुनमेहमेट ने ‘डीएचए’ को बताया, ‘अत्सु का शव मलबे के नीचे पाया गया था। फिलहाल उनसे जुड़े सामान की तलाश जारी है।’ अत्सु सितंबर में तुर्किये के क्लब हातायिस्पोर से जुड़े थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें