Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आज अचानक कोई घरेलू परेशानी पैदा हो सकती है, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

February 19, 2023

अंक राशिफल: आज अचानक कोई घरेलू परेशानी पैदा हो सकती है, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
अचानक कोई घरेलू परेशानी पैदा हो सकती है, जो किसी चोरी या दुर्घटना के कारण होगी। यह अस्थायी नुकसान है क्योंकि जल्द ही भाग्य आपके साथ होगा। अपने दोस्त या भाई के साथ खाली समय का मज़ा लें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी

अंक 2
आज हर चीज़ उत्तम लग रही है क्योंकि आप नए उत्साह और ऊर्जा से भरपूर है। आपका ध्यान सिर्फ धन ही नहीं बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा और पहचान पर भी रहेगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

अंक 3
कड़ी मेहनत आपको इनाम का हकदार बना रही है। नई मिली प्रसिद्धि और पहचान का मज़ा लें। घरेलू मामलों के प्रति सावधान रहें। किसी खास रिश्ते या बच्चों को आपकी आवश्यकता पड़ सकती है। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा

अंक 4
आध्यात्मिक प्रवास का योग है जो आत्मनिरीक्षण की ओर बढ़ाएगा। कुछ लोगों का समय नैतिकता, राजनैतिकता, सामाजिक न्याय और रीति-रिवाज जैसे मामलों में व्यतीत होगा।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला

अंक 5
अभी आप अपने विश्वास और बुनियाद को जांचने और किसी मरम्मत की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। किसी सलाहकार या शिक्षक के साथ विचार विमर्श करें जो आपको अंतर्दृष्टि प्रदान कर सके।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया

अंक 6
आज पूरा दिन किस्मत आपके पक्ष में रहेगी और आपको अनंत संभावनाएं मिलेंगी। अपने दिल की सुनें और उसके बाद किसी नए कार्य को शुरू करें। आज किसी भी व्यक्ति पर आंखे मूंद कर विश्वास न करें।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला

अंक 7
किसी का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। ड्रग्स, अल्कोहल और अन्य बुराईयों को छोड़कर अच्छे निर्णय लें। कोई दिव्य शक्ति आपको इशारा करेगी, जिससे आपको किसी दुःख या नुकसान के बारे में जानने का मार्ग मिलेगा।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

अंक 8
यात्रा में परेशानी की सम्भावना है इसलिए सोचसमझ कर योजना बनाएं। ऊर्जा से भरे हुए होने के कारण आज आपका काम आपको ख़ुशी देगा। भावनाओं के बढ़ने के कारण आप अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल

अंक 9
कुछ बड़ी योजनाएं बन रही हैं अपने परिवार से सलाह करें और भविष्य में होने वाले मतभेदों से बचने के लिए विचार-विमर्श करें। महीने के यह दिन परिवर्तन की तरफ इशारा कर रहे हैं।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें