Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Air India के लिए बेड़े में विस्तार एक जरूरत है: Former Chief Tulsidas

February 19, 2023

Air India के लिए बेड़े में विस्तार एक जरूरत है: Former Chief Tulsidas

नई दिल्ली: भारत में लगभग दो दशक पहले सरकार के स्वामित्व वाली एयर इंडिया का विमानों का बेड़ा बहुत छोटा था और उसमें भी बार-बार खराबी आने की आशंका बनी रहती थी। तब, विमानों को पट्टे पर लिया गया और बाद में एयरलाइन ने 111 विमानों की खरीद का ऑर्डर दिया। एयर इंडिया द्वारा 470 नए विमानों की खरीद का ऑर्डर देने के बीच इस एयरलाइन कंपनी के पूर्व प्रमुख वी. तुलसीदास ने कहा कि बेड़े में विस्तार की जरूरत है, जिससे लंबे समय से चली आ रही इस शिकायत को दूर करने में मदद मिलेगी कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले अधिकांश भरतीय विदेशी एयरलाइंस से यात्रा करते हैं। तुलसीदास दिसंबर, 2003 से मार्च, 2008 तक एयर इंडिया के प्रमुख रहे थे।

हालिया ऑर्डर से पहले एयर इंडिया ने अंतिम बार विमान खरीद का ऑर्डर 2005 में तुलसीदास के कार्यकाल में ही दिया था। तब 111 विमानों की खरीद का ऑर्डर दिया गया था। अंतरराष्ट्रीय विमानन केंद्रों के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भारत में ऐसे कई केंद्र हो सकते हैं क्योंकि भारत में अब विश्वस्तरीय हवाई अड्डे और मजबूत एयरलाइंस हैं। तुलसीदास ने कहा, ‘‘हमने ही सिगापुर, दुबई और अन्य स्थानों को अंतरराष्ट्रीय केंद्र दिए हैं। इसकी वजह यह रही कि हमारे पास अच्छे हवाई अड्डे और बड़ी तथा मजबूत एयरलाइंस नहीं थीं।’’ उन्होंने कहा कि अब हमारे पास विश्वस्तरीय हवाई अड्डे हैं। हमारे एयरलाइन अब काफी मजबूत हैं। इस संयोजन के साथ देश में अंतरराष्ट्रीय केंद्र या हब हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: DGP के रीडर OP राणा ने CBI कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें