Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Yogi ने ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में लोगों की सुनीं समस्याएं, मदद का दिया आश्वासन

February 19, 2023

CM Yogi ने ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में लोगों की सुनीं समस्याएं, मदद का दिया आश्वासन

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने ‘दिग्विजय नाथ स्मृति भवन’ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 300 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

उन्होंने इलाज के लिए वित्तीय सहायता की फरियाद लेकर पहुंचे लोगों से कहा “जन स्वास्थ्य और सभी लोगों की समस्याओं का निदान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। धन के अभाव में किसी का भी इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा। सरकार उपचार पर होने वाले खर्च का अनुमान प्राप्त होने के बाद जरूरतमंदों को तुरंत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी।”

आदित्यनाथ ने फरियादियों से निवेदन पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को सौंपे और समयबद्ध तथा संतोषजनक निदान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के पहले मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में स्थित गौशाला पहुंचे और वहां गायों को गुड़ तथा चने खिलाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें