Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे के खिलाफ शुरू मुहिम के तहत पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार

February 19, 2023

नशे के खिलाफ शुरू मुहिम के तहत पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार

गगरेट (सूद): नशा माफिया के विरुद्ध ज़िला पुलिस द्वारा छेड़ी गई मुहिम ऐसा असर दिखाने लगी है कि पुलिस मादक द्रव्य पदार्थों की तस्करी में शामिल माफिया को चुन-चुन कर सलाखों के पीछे पहुंचाने लगी है। उपमंडल पुलिस अधिकारी डॉक्टर वसुधा सूद द्वारा नशा माफिया के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत गठित एसआईयू ने रविवार को चिट्टे के दो अलग-अलग मामले पकड़ते हुए करीब नौ ग्राम के करीब चिट्टे की खेप बरामद कर दो युवकों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार किया है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार द्वारा नशा तस्करी व अवैध खनन के विरुद्ध पुलिस को सख्त एक्शन लेने के दिए गए दिशानिर्देश पर खाकी जब हरकत में आई तो नशे के कारोबार में संलिप्त सलाखों के पीछे पहुंचना शुरू हो गए। इसी माह गगरेट पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मामले दर्ज कर चुकी है। ताजा घटनाक्रम में गगरेट पुलिस ने रविवार को मवा काहोला के समीप टटेहडा के गज्जन सिंह को 6.15ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा तो कलोह बेली में ऑयल के अंकुर को 2.90 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की। इन दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इन्हें गिफ्तार कर लिया है। डीएसपी डॉक्टर वसुधा सूद ने बताया कि नशा माफिया के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत अब उपमंडल स्तर पर एसआईयू गठित की गई है और नशा माफिया पर नकेल कसने में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें