Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन, रूस और दक्षिण अफ़्रीका का दूसरा संयुक्त समुद्री सैन्याभ्यास आयोजित

February 20, 2023

चीन, रूस और दक्षिण अफ़्रीका का दूसरा संयुक्त समुद्री सैन्याभ्यास आयोजित

चीन, रूस और दक्षिण अफ़्रीका द्वारा प्राप्त सहमति के मुताबिक 20 से 27 फ़रवरी तक तीन देशों की नौसेनाएं दक्षिण अफ़्रीका के डरबन से पूर्व में रिचर्ड्स बे तक समुद्र और हवाई क्षेत्र में दूसरा संयुक्त समुद्री सैन्याभ्यास आयोजित करेंगी। इस बार के संयुक्त सैन्याभ्यास का विषय “शिपिंग और समुद्री आर्थिक गतिविधियों की सुरक्षा की रक्षा के लिए संयुक्त कार्य” है। चीन ने अदन की खाड़ी में एस्कॉर्ट मिशन के 42वें बैच में भाग लेने वाले ह्वएनान, रिझाओ और होह शिल झील जहाजों को भेजा।

यह संयुक्त सैन्याभ्यास ब्रिक्स देशों के बीच सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को और बढ़ावा देने में मदद करेगा, और समुद्री सुरक्षा को संयुक्त रूप से बनाए रखने के लिए सभी भाग लेने वाले पक्षों की क्षमता को बढ़ाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें