Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

बुखार से हैं परेशान तो इन घरेलू नुस्खों की लें मदद

February 20, 2023

बुखार से हैं परेशान तो इन घरेलू नुस्खों की लें मदद

आज कल के बदलते मौसम में बुखार जैसी समस्या आम है लेकिन ये खतरनाक भी साबित हो सकती है अगर इसका सही समय पर इलाज न करें तो। ऐसे में लोग दवाइयों का सेवन करते हैं और उन्हें बुखार में आराम तो मिल जाता है पर ये मेडिसिन्स हमारे लिवर पर बुरा प्रभाव डालती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से बुखार से छुटकारा दिलाने के उपाय बताएंगे –

# तिल के तेल या घी में लहसुन की 5 से 7 कलियाँ तोड़ कर तल ले। अब इसमें सेंधा नमक डाल कर मरीज को खिलाए। किसी भी वजह से बुखार हो इस उपाय से उतर जाएगा।

# 20 तुलसी की पत्तियों और एक चम्मच पिसे अदरक को एक गिलास पानी में तब तक गर्म करें जब तक कि यह पानी आधा न रह जाये। अब इसमें थोड़ा सा शहद डालकर चाय की तरह सेवन करें। इसका सेवन दिन में दो-तीन बार करें।

# बुखार में कई बार ऐसा होता हैं की शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता हैं, इस तापमान को कम करने में पानी की पट्टी सबसे बेहतरीन होती हैं, यह नुस्खा प्राचीन समय से अपनाया जाता आ रहा हैं। आज भी इस उपाय को बड़े-बड़े डॉक्टर भी आजमाने की सलाह देते हैं।

# एक चम्मच सिरका 1 कप गरम पानी में डाल कर इसमें आलू का एक टुकड़ा भिगो कर रोगी के सिर पर रखने से बुखार में आराम मिलेगा।

# नहाने के गर्म पानी में डेढ़ कप सेब का सिरका डालें। अब 10 मिनट के लिए इस पानी में अपने पूरे शरीर को दुबोयें। अगले 20 मिनट में ही आपको फायदा नजर आने लगेगा। शरीर का तापमान फिर से बढ़ने पर इसे दोबारा करें।

# (Raisin) मुनक्का टाइफाइड बुखार में भी बहुत असरकारी होते हैं। यह बुखार के लिए रामबाण होता हैं। शरीर में जितने भी विषैले बैक्टीरिया होते हैं उनको यह जल्द ही ख़त्म करने में सक्षम होता हैं। इसके साथ ही बुखार के समय मुनक्का शरीर में कमजोरी भी नहीं आने देता हैं।

# अगर गर्मी में लू लगने से बुखार या टाइफाइड की समस्या हुई है तो कच्चा आम पानी में पका ले और इसके रस को पानी में घोल कर पिये।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें