Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bangladesh की राजधानी ढाका में इमारत काे लगी आग, 1 की मौत, कई घायल

February 20, 2023

Bangladesh की राजधानी ढाका में इमारत काे लगी आग, 1 की मौत, कई घायल

ढाकाः एक अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक 13 मंजिला अपार्टमेंट इमारत में लगी भीषण आग से बचने के लिए 11वीं मंजिल से कूदने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पुलिस चौकी के प्रमुख बच्चू मिया ने संवाददाताओं से कहा कि ‘एक पुरुष का शव ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा है।’ उन्होंने कहा, कि ‘हमें पता चला है कि पीड़ित उन चार लोगों में से एक है, जो आग से बचने के लिए इमारत से कूद गए थे।’’

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि तीन अन्य लोगों का इलाज गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा है। आग इमारत की छठी मंजिल पर लगी और बाद में इसकी अन्य मंजिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। रविवार को स्थानीय समय के अनुसार आग शाम करीब 7:00 बजे लगी। इसके कारण का अभी पता नहीं चला है। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ढाका के राजनयिक क्षेत्र गुलशन में इमारत से कम से कम 22 लोगों को निकाला गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें