Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan को IMF की नसीहत, एक देश के रूप में काम करने के लिए कदम उठाए

February 20, 2023

Pakistan को IMF की नसीहत, एक देश के रूप में काम करने के लिए कदम उठाए

इस्लामाबाद: आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ज्यादा कमाई करने वाले लोग कर का भुगतान करें और केवल गरीबों को ही सब्सिडी मिले। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने यह नसीहत देते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान एक देश के रूप में काम करना चाहता है, तो ऐसा करना जरूरी है। आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने जर्मनी में शुक्रवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के मौके पर डॉयचे वेले के साथ एक साक्षात्कार में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को ऐसी ”खतरनाक स्थिति” से बचने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है, जहां उसे कर्ज को पुनर्गठित करने की जरूरत पड़े। समाचार पत्र डॉन के मुताबिक उन्होंने कहा, ”आईएमएफ पाकिस्तान के गरीब लोगों को बचाना चाहता है, लेकिन अमीरों को सब्सिडी का लाभ नहीं मिलना चाहिए। सब्सिडी गरीब को मिलनी चाहिए।” उन्होंने कहा, ”हम जो मांग कर रहे हैं, वो पाकिस्तान को एक देश के रूप में काम करने में सक्षम बनाने के लिए जरूरी हैं। उसे ऐसी खतरनाक स्थिति में जाने से बचना चाहिए, जहां कर्ज को पुनर्गठित करने की जरूरत पड़े।” उन्होंने कहा कि जो लोग सार्वजनिक या निजी क्षेत्र में अच्छा पैसा कमा रहे हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था में योगदान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जीत सिर्फ अमेरिका की होगी, चाहे कूटनीति से हो या सैन्य कार्रवाई से, ट्रंप ने दिया बयान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें