Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tata Motors Uber को 25,000 Xpress-T Electric सेडान की आपूर्ति करेगी

February 20, 2023

Tata Motors Uber को 25,000 Xpress-T Electric सेडान की आपूर्ति करेगी

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने सोमवार को कहा कि वह उबर को 25,000 एक्सप्रेस-टी इलेक्ट्रिक वाहनों की आपूर्ति करेगी। एक संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों कंपनियों के बीच हुए एमओयू (सहमति पत्र) के अनुसार उबर अपनी प्रीमियम श्रेणी की सेवा में इलेक्ट्रिक सेडान का इस्तेमाल करेगी। कंपनियों ने सौदे का वित्तीय ब्यौरा नहीं दिया। इन इलेक्ट्रिक गाड़ियों को दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और अहमदाबाद में उतरा जाएगा। मुंबई स्थित ऑटो विनिर्माता इस महीने से चरणबद्ध तरीके से उबर फ्लीट साझेदारों को कारों की आपूर्ति शुरू करेगी। एक्सप्रेस-टी की दिल्ली में शोरूम कीमत 13.04 लाख रुपये से शुरू है।

एक्सप्रेस-टी की 315 किमी रेंज वाली गाड़ी की कीमत 14.98 लाख रुपये है और इसके लिए 2.6 लाख रुपये की फेम सब्सिडी मिलती है। टाटा मोटर्स के यात्री वाहन और टाटा यात्री इलेक्ट्रिक गतिशीलता के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने एक बयान में कहा, ”देश में टिकाऊ गतिशीलता बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता के तहत हम भारत के प्रमुख सवारी साझा करने वाले मंच उबर के साथ साझेदारी करके खुश हैं।” उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्राहकों को उबर की प्रीमियम श्रेणी की सेवा के जरिए पर्यावरण के अनुकूल ईवी सवारी का अनुभव मिलेगा। उबर के अध्यक्ष (भारत और दक्षिण एशिया) प्रभजीत सिंह ने कहा कि कंपनी भारत में टिकाऊ, साझा गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और टाटा मोटर्स के साथ यह साझेदारी इस यात्रा में एक प्रमुख कदम है।

ये भी पढ़ें: सिर पर टब में बैठाकर बुजुर्ग सास को ब्रज की 84 कोस परिक्रमा करवाया, वीडियो ने श्रद्धालुओं का दिल जीता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें