Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indian Stocks में FPI का निवेश 11 प्रतिशत घटकर 584 अरब डॉलर पर

February 20, 2023

Indian Stocks में FPI का निवेश 11 प्रतिशत घटकर 584 अरब डॉलर पर

नई दिल्ली: घरेलू शेयरों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का निवेश मू्ल्य दिसंबर, 2022 के अंत में घटकर 584 अरब डॉलर रह गया, जो सालाना आधार पर 11 प्रतिशत कम है। मॉर्निंगस्टार की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। यह गिरावट काफी हद तक भारतीय शेयरों से कम प्रतिफल और घरेलू शेयर बाजार से विदेशी धन की निकासी के चलते आई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय शेयरों में एफपीआई निवेश का मूल्य दिसंबर, 2021 के अंत में 654 अरब डॉलर की तुलना में घटकर दिसंबर, 2022 तक 584 अरब डॉलर रह गया। एफपीआई निवेश का मूल्य तिमाही आधार पर सितंबर, 2022 के मुकाबले तीन प्रतिशत बढ़ा। यह लगातार दूसरी तिमाही भी थी, जब घरेलू शेयर बाजार में एफपीआई का निवेश मूल्य बढ़ा। ऐसे में भारतीय इक्विटी के बाजार पूंजीकरण में एफपीआई का योगदान सितंबर, 2022 तिमाही के 16.97 प्रतिशत से बढक़र दिसंबर, 2022 तिमाही में 17.12 प्रतिशत हो गया।

ये भी पढ़ें: सिर पर टब में बैठाकर बुजुर्ग सास को ब्रज की 84 कोस परिक्रमा करवाया, वीडियो ने श्रद्धालुओं का दिल जीता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें