Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

India ने Nepal को भेजी 20 किडनी डायलिसिस मशीनाें की पहली खेप

February 20, 2023

India ने Nepal को भेजी 20 किडनी डायलिसिस मशीनाें की पहली खेप

काठमांडूः नेपाल में स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास में मदद के लक्ष्य से भारत ने सोमवार को नेपाल सरकार को 20 किडनी डायलिसिस मशीनें दीं। भारत द्वारा नेपाल को ऐसी 200 मशीनें दी जानी हैं और सोमवार को दी गई 20 मशीनें पहली खेप हैं। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने भारत सरकार और भारत की जनता की ओर से काठमांडू में एक समारोह के दौरान देश के स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री पदम गिरि को मशीनें सौंपीं।

श्रीवास्तव ने कहा, कि ‘अच्छा मित्र होने के नाते भारत हमेशा से नेपाल के विकास में और मित्रता के नाते हमेशा से मददगार रहा है।’’ राजदूत ने कहा कि भारत और नेपाल विभिन्न क्षेत्रों में साथ काम कर रहे हैं और स्वास्थ्य उनमें से एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। इस अवसर पर मंत्री गिरि ने सहायता के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि ‘‘इससे नेपाल में बुनियादी ढांचे के विकास में बहुत मदद मिलेगी।’’ मंत्री ने कहा कि ‘पड़ोसी पहले’ की नीति के तहत भारत 2015 के भूकंप, कोविड-19 महामारी और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में नेपाल की मदद कर रहा है और ‘‘हमें इसके लिए कृतज्ञ होना चाहिए।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें