Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर में बंद किए 9 संस्थानों को लेकर BJP ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

February 20, 2023

रामपुर में बंद किए 9 संस्थानों को लेकर BJP ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी)  : रामपुर में मौजूदा सरकार द्वारा बंद किए 9 संस्थानों को लेकर भाजपा सड़काें पर है। भाजपा ने इन संस्थानों को बंद करने के विरोध में सोमवार से हस्ताक्षर अभियान छेड़ा। ये अभियान ज्यूरी से शुरू किया गया। जहां पर मौजूदा सरकार द्वारा उप तहसील का दर्जा रद्द किया गया। यहां पर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह, मंडल अध्यक्ष कुलवीर खुंद सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। यहां पर उपस्थित जनता व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कौल सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा जहां पूरे प्रदेश में 619 कार्यालयों व संस्थानों को बंद कर दिया गया। वहीं रामपुर में 9 संस्थानों पर न केवल मौजूदा सरकार ने ताला लगाया बल्कि आम जनता के हितों को भी पूरी तरह से दरकिनार किया गया है।
कौल ने कहा कि भाजपा ने यहां पर 9 कार्यालय व संस्थान आम लोगों के हितों को देखते हुए खोले गए थे। जहां ननखड़ी में लोक निर्माण विभाग का डवीजन खोलने की मांग वर्षों से चली आ रही है। उसे पूरा कर ननखड़ी की 18 पंचायतों के लोगों को बड़ी राहत दी गई थी। वहीं थैली चकटी और ज्यूरी में उप तहसील खोलकर राजस्व संबंधी कार्यों के लिए ग्रामीणों को घरद्वार पर सुविधा देने का काम भाजपा ने किया था। उन्होंने कहा कि लेकिन मौजूदा कांग्रेस सरकार ने बिना तथ्यों को जाने इन सभी कार्यालयों को बंद कर दिया गया।

वहीं शिंगला में संस्कृत कालेज खोलकर यहां के ब्राह्मण बाहुल क्षेत्र के युवाओं को घर द्वार पर आचार्य जैसी पढ़ाई के बारे में भाजपा ने सोचा। लेकिन इस पर भी कांग्रेस ने ग्रहण लगा दिया। वहीं पशु चिकित्सालय डंसा, विद्युत उप मंडल निरथ कार्यालय एवं संस्थान नियमानुसार कैबिनेट मंजूरी व उचित वित्तिय प्रावधान के उपरांत खोले गए थे। जिसे बंद करना तर्कसंगत नहीं है। इसी को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। ये हस्ताक्षर अभियान हर उस क्षेत्र में किया जाएगा जहां पर कार्यालयों व संस्थानों को बंद किया गया है।

इस दौरान उन्होंने जनता की आवाज हस्ताक्षर अभियान के पर्चे को भी वहाँ पर मौजूद लोगों में वितरण किया। कौल ने कहा कि पहले ही दिन 1 हजार लोगों ने संस्थानों के बंद करने के विरोध में हस्ताक्षर किए। इस मौके पर अुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल बंसल,पंचायत समिति उपाध्यक्ष रुपेशवर,पूर्व प्रधान सुबेरचंद,बृजलाल, यशपाल पालसरा, किशोर परमार, अनिता लक्टू, बिश्रा भड़ारी, विजय शर्मा,देव राज, सौरव नवगरिया,हेमराज,यादवेंद्र,अमलोक, मेंहदर कुमार,संजीव, केशव नेगी,विजय शर्मा,देवेंद्र,संजय जिंटू, गोकल राम , सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें