
इलेक्ट्रानिक उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया ने आज भारतीय बाजार में अपना नया अत्याधुनिक कैमरा लूमिक्स एस 5 टू और लूमिक्स एस 5 टू एक्स लाँच करने की घोषणा की। कंपनी के भारत और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने आज यहां इन कैमरों को लाँच करते हुये कहा कि पेशेवर फोटोग्राफी और विडियोग्राफी में आ रही तेजी के मद्देनजर उनकी कंपनी ने ये दो नये कैमरे उतारे हैं जाे लूमिक्स एस सीरीज का विस्तार है।